अलवर में चाइनीज और सिंथेटिक मांझा पर प्रतिबंध
अलवर (कमलेश जैन) अलवर में त्योहारों पर पतंगबाजी की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी आर्तिका शुक्ला ने चाइनीज मांझा और सिंथेटिक धागों के उपयोग और बिक्री पर 31 जनवरी की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश पक्षियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
मकर संक्रांति त्योहार पर पतंगबाजी की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाइनीज मांझा पर निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश पक्षियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, धातु, सिंथेटिक, टॉक्सिक मटेरियल, आयरन पाउडर या ग्लास पाउडर से बने मांझे के निर्माण, भंडारण, थोक व खुदरा बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी. साथ ही, सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच पतंग उड़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। ताकि इस समय उड़ने वाले पक्षियों को मांझे से कोई नुकसान न पहुंचे ।