उपनगर पुर में 1 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, समाज में दिख रहा उत्साह

Jan 4, 2026 - 09:59
 0
उपनगर पुर में 1 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, समाज में दिख रहा उत्साह


पुर (भीलवाड़ा/राजकुमार गोयल) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 1 फरवरी 2026, रविवार को पुर में आयोजित किया जाएगा।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के प्रचार-प्रसार प्रमुख महावीर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में पुर सहित आसपास के ग्राम जाटों का खेड़ा, बलिया खेड़ा, माली खेड़ा, देवली, राजोला, मुजरास, कुम्हारिया खेड़ा, खारोलिया खेड़ा एवं मुछालो का खेड़ा के ग्रामवासी सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं को एक सूत्र में बांधना, समाज में समरसता एवं एकता को सुदृढ़ करना है। साथ ही सम्मेलन के माध्यम से समाज को पंच परिवर्तन के लिए जागरूक करने का आव्हान किया जाएगा, जिनमें— स्व का बोध (स्वदेशी), नागरिक कर्तव्य,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन शामिल हैं।

हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है