क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही ठंड, अलाव सहारा लेते दिखे तखतगढ़ के लोगों
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ आस पास सहित के इलाकों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह ओर शाम के समय ठंडी हवाओं व ओस के लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण जगह -जगह अलाव जला रहे हैं। जिससे बच्चों ओर बुजुर्गों को राहत मिल रहीं हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।