इंदपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन: ग्रामीणों ने बिजली, पानी की समस्याएं बताई, कई जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निपटारा
गोविंदगढ़ (अलवर) ग्राम पंचायत इंदपुर में बुधवार को उपखंड अधिकारी ऐश्वर्या प्रजापति की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, राशन वितरण, आवास योजना सहित विभिन्न जनसमस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।
- शिकायतों का किया समाधान
उपखंड अधिकारी ऐश्वर्या प्रजापति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने कई शिकायतों का समाधान किया, जबकि शेष प्रकरणों को शीघ्र निपटारे के लिए दर्ज किया।
इस अवसर पर तहसीलदार बसंत कुमार, विकास अधिकारी रमेश गुर्जर, निजी सहायक अंकित सपड़ा, ग्राम विकास अधिकारी शंकर कीर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


