शीतल गांव के समीप दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Jan 9, 2026 - 12:21
 0
शीतल गांव के समीप दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के शीतल गांव के समीप दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार पहले तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई और उसके कुछ ही देर बाद खड़ी कार को पीछे से आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के भजनपुरा गांव निवासी सोनी झा अपनी बहन नीतू, बेटी शिवानी और मां सरस्वती सहित कुल छह लोगों के साथ कार से बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

 इसी दौरान अलवर के निकट दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खड़ी हो गई। कुछ ही पलों बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार भिड़ंत कर दी इस हादसे में कार सवार चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। चारों महिलाओं को गंभीर हालत में अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जहां उनका उपचार जारी है। वहीं कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................