कोरम पूरा नहीं होने से जिला परिषद की साधारण सभा स्थगित, 16 जनवरी को होगी अगली बैठक

Jan 9, 2026 - 12:23
 0
कोरम पूरा नहीं होने से जिला परिषद की साधारण सभा स्थगित, 16 जनवरी को होगी अगली बैठक

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आज कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई। निर्धारित समयावधि तक आवश्यक संख्या में जिला पार्षद उपस्थित नहीं हो पाए, जिसके चलते बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ जिला पार्षदों से बातचीत हुई थी, जिन्होंने रास्ते में होने की जानकारी दी थी, लेकिन तय समय सीमा पूरी हो जाने के बाद नियमों के अनुसार बैठक को स्थगित करना पड़ा।

जिला प्रमुख ने बताया कि अब जिला परिषद की साधारण सभा की अगली बैठक 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और बैठक के माध्यम से आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक के दौरान विरोध में पहुंचे कुछ जिला पार्षदों को लेकर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन होते रहते हैं, लेकिन परिषद का मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दों को उठाना और उनका समाधान करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................