अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत 35 वर्षीय युवक की तेज गर्मी के चलते हुई मौत
![अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत 35 वर्षीय युवक की तेज गर्मी के चलते हुई मौत](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_6654cdb06bfe6.jpg)
अलवर,राजस्थान
अलवर शहर की मयूर विहार कर्मचारी कॉलोनी के निवासी मृतक अरुण मीणा के बड़े भाई रवि ने बताया कि अरुण मीणा की कल दोपहर तक तबियत बिल्कुल सही थी उसको पहले से कोई बीमारी नहीं थी लेकिन शाम होते-होते अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी और उल्टी और दस्त की शिकायत हुई उन्होंने निजी चिकित्सालय पर अरुण मीणा को उपचार के लिए दिखाया गया वहां कुछ दवाई और ड्रिप के बाद अरुण मीणा की तबीयत में हल्का सुधार हुआ जिसको वापिस घर लेकर चले गये लेकिन आज सुबह फिर से अरुण मीणा की तबीयत अचानक से खराब हो गई और उनको तेज उल्टियां हुई जिनका आज सुबह करीब 11:00 बजे के समीप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया अरुण मीणा के भाई ने बताया कि अरुण मीणा की मौत तेज गर्मी के चलते हुई है। अरुण मीणा खुद पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करता था जिसके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की
- अनिल गुप्ता
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)