पचलंगी में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों का हुआ जोरदार नागरिक अभिनंदन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सीताराम दास जी महाराज ने की। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि पचलंगी के विकास के कामों में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक चौधरी को लड्डुओं से भी तोला गयाl श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सीताराम दास जी महाराज एवं पूर्व विधायक चौधरी को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
विख्यात गायकर झाबर छैला वह प्रसिद्ध कलाकार सोनू सिंह शेखावत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पौष बड़ा प्रसादी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने किया। इस दौरान समाज सेवी शेर सिंह बडसरा, महेंद्र सिंह तेतरवाल ,हनुमान प्रसाद यादव ,जतन किशोर सैनी सरपंच बाघोली, प्रिंसिपल वेद प्रकाश आदित्य, लक्ष्मण सिंह कुड़ी ,डॉक्टर रामकुमार सिराधना, पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया, भामाशाह सुरेंद्र कुड़ी, फूलचंद मंडावरा, हरफूल काजला, भगवान सहाय पीटीआई ,चांदमल मीणा ,पूर्व सरपंच श्री लाल यादव ,रामजीलाल सहित कई लोग मौजूद रहे l