जुरहरा पुलिस की बड़ी सफलता: 40 महीने बाद ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा; अंतरराज्यीय बावरी गैंग के 3 शातिर चोर गिरफ्तार; 7 किलो चाँदी बरामद

Apr 9, 2026 - 12:08
 0
जुरहरा पुलिस की बड़ी सफलता: 40 महीने बाद ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा; अंतरराज्यीय बावरी गैंग के 3 शातिर चोर गिरफ्तार; 7 किलो चाँदी बरामद

जुरहरा (राजस्थान) डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. (IPS) के निर्देशन में जुरहरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 40 महीने पहले कस्बे के सर्राफा बाजार में हुई करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पेशेवर अंतरराज्यीय 'बावरी गैंग' के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलोग्राम चांदी बरामद की है।

दिनांक 27.12.2022 को जुरहरा कस्बे के सर्राफा बाजार स्थित महेंद्र जैन की ज्वेलरी शॉप में 6 नकाबपोश चोरों ने धावा बोला था। चोर दुकान से करीब 90-95 किलो चांदी और 450 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए थे। लंबे समय तक सुराग न मिलने के कारण इस केस में पूर्व में एफ.आर. (Final Report) लगा दी गई थी।

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, कैलाश बिश्नोई (IPS) के निर्देशों पर केस को रि-ओपन किया गया और इसकी जिम्मेदारी आरपीएस (प्रो.) नरेश कुमार चनेजा को सौंपी गई। जांच टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया।

चोरों की कद-काठी, चलने के विशेष अंदाज और एक आरोपी के हाथ में पहने विशेष कड़े के आधार पर बावरी गैंग की पहचान हुई। इस मामले की सबसे खास बात पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता रही। आरपीएस (प्रो.) नरेश कुमार चनेजा के नेतृत्व में टीम ने 5000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों (बदायूं और औरैया) में बावरी गैंग के छिपे हुए ठिकानों और फरारी काटने के गुप्त स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। लंबी रैकी और स्थानीय मुखबिरों के जाल की मदद से आखिरकार इन शातिर अपराधियों को दबोचने में सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आर्य सिंह उर्फ भारत पुत्र वीरेंद्र बावरी (निवासी: बदायूं, यूपी)

  2. दीपक उर्फ दीपू पुत्र मदन बावरी (निवासी: औरैया, यूपी)

  3. यादराम बावरी पुत्र रामलाल बावरी (निवासी: औरैया, यूपी)

पुलिस ने आरोपियों के पास से 07 किलोग्राम चांदी एवं चांदी से निर्मित आभूषण बरामद किए हैं। जुरहरा पुलिस के अनुसार, इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उनसे शेष माल की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। इस सफलता से क्षेत्र के व्यापारियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है