खेरली में भरतपुर सांसद का विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ हुआ संवाद
खेरली / दिनेश लेखी। सांसद कार्यालय खेरली पर जल संसाधन विभाग नई दिल्ली, जयपुर, अलवर एवं भरतपुर के अधिकारियों के साथ मंगलवार को भरतपुर सांसद संजना जाटव की लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों से भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की गंभीर जल समस्याओं पर विस्तार से संवाद हुआ।
जिसमें पेयजल संकट: भरतपुर एवं डीग क्षेत्रों में पानी की भारी कमी है। जहां 120 MLD पानी की आवश्यकता है, वहीं वर्तमान आपूर्ति मात्र 17 MLD ही हो पा रही है। जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर पुरानी पाइपलाइनों के कारण जल आपूर्ति बाधित हो रही है।
परियोजनाओं पर चर्चा:-
कठूमर होकर जाने वाले चंबल परियोजना के पानी को कठूमर में लाने की योजना, ईशरदा वृहत योजना के पानी को कठूमर तक लाने पर विचार, डीग के डूब क्षेत्र में व्यर्थ हो रहे पानी को नहरों के माध्यम से जल संकटग्रस्त क्षेत्रों तक पहुँचाने पर चर्चा।
जल जीवन मिशन:- कार्यों की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई। सिंचाई व्यवस्था किसानों के लिए नहरों की मरम्मत एवं नई सिंचाई परियोजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया गया। जनहित में जल संरक्षण और स्थायी समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


