ग्राम जांगरू में भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान एवं निशुल्क जांच शिविर आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम जांगरू में भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को टीम योगेन्द्र यादव द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान एवं निशुल्क जांच शिविर लगाया।
योगेन्द्र यादव ने बताया कि रोटरी क्लब के डॉक्टर एमएल मधुकर टीम ने रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्तदान लिया। साथ ही शिविर में नारी शक्ति ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस मौके पर रक्तदाताओं का प्रतीक चिन्ह भेंट सम्मान किया।
इस दौरान गांव के बड़े बुजुर्गो की सभी प्रकार की जांच जैसे बीपी, शुगर, ब्लैड आदि की जांच करवाई व निःशुल्क दवाई दी। इस मौके पर रिटायर अध्यापक किशनलाल बैरवा, नरेंद्र बैरवा, जालेंद्र, मुलायम, महेंद्र, विष्णु मौजूद थे।


