विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर जीवन लीला समाप्त की
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के सदर थाना अंतर्गत गांव बुर्जा में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान ज्योति कोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ज्योति का विवाह वर्ष 2015 में गांव बुर्जा निवासी गुलाब कोली के साथ हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 8 वर्षीय बेटा और एक 5 वर्षीय बेटी शामिल हैं परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलाब कोली और उसकी पत्नी ज्योति के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि गुलाब ने किसी परिचित को 15 हजार रुपये उधार दे रखे थे।
जो वापस नहीं मिल रहे थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। झगड़े के बाद गुलाब घर से बाहर चला गया और पीछे से ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।