अभिभावक सम्मेलन और शिशु नगरी एवं बाल मेला सम्पन्न

Jan 16, 2026 - 13:47
 0
अभिभावक सम्मेलन और शिशु नगरी एवं बाल मेला सम्पन्न

तखतगढ़ (बरकत खान) रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक तखतगढ़ में आदर्श शिक्षा संस्थान बाली के जिला समिति सेवा प्रमुख श्रीमान नारायण सिंह राजपुरोहित, प्रबंध समिति व्यवस्थापक  प्रभुराम घांची, कोषाध्यक्ष  जवानमल माली, सहव्यवस्थापक  उम्मेदसिंह परमार, संरक्षक गणेशराम कुमावत, शिवलाल कुमावत, रामलाल सुथार स्थानीय विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री इंदर सिंह राठौर ने मां शारदे, ॐ, भारत माता के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ से शिशु नगरी एवं बाल मेला का शुभारंभ किया।

अभिभावक सम्मेलन में मुख्य वक्ता  नारायणसिंह राजपुरोहित ने पंच परिवर्तन, बालक के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका , राष्ट्र निर्माण में आदर्श विद्या मंदिर की भूमिका एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य  इंदर सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाया। व्यवस्थापक प्रभुराम घांची ने समस्त अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विद्या मंदिर के समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य नारायण लाल जोगसन ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................