साइबर ठगी के शक में पुलिस रेड से बौखलाए आरोपियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Jan 19, 2026 - 12:39
Jan 19, 2026 - 12:41
 0
साइबर ठगी के शक में पुलिस रेड से बौखलाए आरोपियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम तसई में साइबर ठगी से जुड़े एक मामले को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
 पीड़ित तालिम खां मोटरसाइकिल से कठूमर से अपने गांव तसई लौट रहा था। जैसे ही वह आरोपियों के घर के सामने पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसकी बाइक रुकवाकर जबरन अपने घर में खींच लिया और सामूहिक हमला कर दिया।
यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, फावड़ा और फर्सी जैसे घातक हथियारों से सिर, हाथ, नाक, छाती, पीठ, पेट और पैरों पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। हमले के दौरान आरोपियों ने तालिम पर साइबर ठगी के मामले में पुलिस रेड कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि “तू पुलिस से मिला हुआ है, आज तुझे जान से मार देंगे।” शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को बचाया।
पीड़ित पक्ष ने कठूमर थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................