सड़क हादसे में चाचा की दर्दनाक मौत, भतीजी गंभीर अवस्था में रैफर

Jan 22, 2026 - 06:10
 0
सड़क हादसे में चाचा की दर्दनाक मौत, भतीजी गंभीर अवस्था में रैफर

कठूमर (दिनेश लेखी)। थाना क्षेत्र के नगर सड़क मार्ग पर मानपुर पुलिया के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा जयपुर से रीट परीक्षा देकर रोडवेज बस से लौट रही थी।
कठूमर थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि सौंख निवासी 19 वर्षीय छात्रा पायल पुत्री योगेश मीणा रीट का पेपर देकर जयपुर से कठूमर रोडवेज बस से लौट रही थी। शाम करीब 7:15 बजे वह कठूमर बस स्टैंड पर उतरी, लेकिन उसका बैग गलती से बस में ही रह गया।
वही छात्रा पायल को लेने कठूमर बस स्टैंड पर आए उसके चाचा नरेश मीणा पुत्र हरिसिंह मीणा छात्रा को बाइक पर बैठाकर उसी रोडवेज बस का पीछा करते हुए नगर की ओर जाने लगे। इसी दौरान तसई ग्राम के पास मानपुर पुलिया पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ हेमंत वर्मा व सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जवाहर सैनी ने नरेश मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्रा पायल मीणा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेश का विवाह 2023 में हुआ था जिसके 10 माह की एक पुत्री है।
इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया तथा सौंख गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कठूमर सीएचसी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है