मेहराना के राजकीय विद्यालय में जर्सी व जूते मोजो का किया वितरण
तिजारा (संजय बागड़ी) राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहराना में भामाशाह विनोद पथरेड़ी के द्वारा अपने पिताजी हरिसिंह नेताजी की 5 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहराना के विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु जर्सी व जूते मोजों का वितरण किया गया। बच्चे गर्म स्वेटर और जूते पाकर बहुत खुश दिखाई दिए। विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह विनोद पथरेड़ी का आभार व्यक्त कर उनका आभार जताया। इस अवसर पर श्याम सिंह अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तिजारा ,कृष्ण कुमार भाटिया नोडल अधिकारी तिजारा ,विनोद कुमार माजरा जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर), आशु खान एसएमसी अध्यक्ष मेहराना, बुद्धा लाल मीणा अध्यापक, महेंद्र पथरेड़ी, ठेकेदार सुरेंद्र पथरेड़ी, मुकेश नौगांवा, साजिद खान पथरेड़ी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।