पौंख में 21 कुण्डीय अन्नपूर्णा महायज्ञ को लेकर बसंत पंचमी पर भूमि पूजन एवं ध्वजा स्थापना

Jan 23, 2026 - 13:33
 0
पौंख में 21 कुण्डीय अन्नपूर्णा महायज्ञ को लेकर बसंत पंचमी पर भूमि पूजन एवं ध्वजा स्थापना

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) पौंख के प्रसिद्ध मालखेत कानड़दास आश्रम की पहाड़ियों की तलहटी के सेवादास आश्रम में 6 से 14 फरवरी तक होने वाले 21 कुण्डीय अन्नपूर्णा महायज्ञ का आगाज शुक्रवार को भूमि पूजन से हुआ । महंत विजय दास महाराज एवं  भुजपाल दास महाराज के सानिध्य में होने वाले इस यज्ञ की बसंत पंचमी पर विधिवित पूजा अर्चना कर ध्वजा स्थापना की गई। यज्ञीय कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 6 फरवरी को पोंख के गोपीनाथ मंदिर से सेवादास महाराज तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 14 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहूंति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

ब्रह्मलीन दादूपंथी संत शिरोमणि कान्हडदास महाराज की पावन धरा पर आयोजित होने वाले इस महायज्ञ को यज्ञाचार्य वैदिक विष्णु शास्त्री वेद विभूषण शास्त्री उपाचार्य गोपाल शास्त्री एवं अजय शास्त्री सम्पन्न कराएंगे । इस अवसर पर आश्रम के महंत विजयदास महाराज, भुजपाल दास महाराज, समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, गोपाल सिंह शेखावत पोंख, रविन्द्र सिंह पोँख, मनदीप सिंह, हनुमान सिंह, मनोहर सिंह, हर्षा राम सैनी, श्योपाल कुमावत, महावीर सैनी, राजू गुर्जर, दलीप सैनी, मूलचंद सैनी, बद्री सैनी, नरपत सिंह, श्रवण गुर्जर मोहन गुजर, पंडित विष्णु शास्त्री, नरेश महाराज गुडा, तेजपाल शेखावत, बिलू सिंह शेखावत, उपसरपंच लक्ष्मण सिंह, सांवर मल सैनी, सीताराम दास महाराज, रिटायर प्रधानाचार्य महावीर मास्टर, रामदेव सैनी नेता, जैकी सिंह, धन सिंह पोँख, राकेश नायक सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................