कठूमर राजकीय स्कूल में एनसीसी 'A' प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित, 109 कैडेटों ने लिया भाग
कठूमर (दिनेश लेखी) प्रथम राजस्थानी ईएमई कंपनी एनसीसी अलवर द्वारा शुक्रवार को एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा यूनिट कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में संपन्न हुई।
उप प्राचार्य उमेश चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर तीन विद्यालयों के एनसीसी कैंडेटों ने भाग लिया। इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर, अनार देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बृजनगर (डीग) तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़ (अलवर) के एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।
परीक्षा के दौरान कैडेटों की लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर जूनियर डिवीजन के 57 एवं जूनियर विंग की 52 कैडेट्स सहित कुल 109 कैडेटों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के सफल संचालन में एनसीसी अधिकारी शंकरलाल बौद्ध, सीटीओ लोकेश मीणा, सीटीओ राजवीर सिंह, हवलदार मंदीप सिंह एवं हवलदार ससांकन वी.एच. का विशेष सहयोग रहा।