हाथोड़ी गांव की बावड़ी के जीर्णोद्धार का 29 जनवरी को आईआईएफसीएल के प्रबन्ध निदेशक करेंगे कार्य का शुभारम्भ

Jan 28, 2026 - 12:43
 0
हाथोड़ी गांव की बावड़ी के जीर्णोद्धार का 29 जनवरी को आईआईएफसीएल के प्रबन्ध निदेशक करेंगे कार्य का शुभारम्भ

हलैना ((विष्णु मित्तल) वैर तहसील क्षेत्र के हाथोड़ी गांव में भरतपुर के तत्कालीन शासकों द्वारा करीब 300 वर्ष पूर्व जल संरक्षण, पेयजल एवं वन्यजीवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई बावड़ी का जीर्णोद्धार समृद्ध भारत अभियान द्वारा भारत सरकार के अवसंरचना वित्त निगम के सहयोग से कराया जायेगा। जीर्णोद्धार कार्य का शुभारम्भ 29 जनवरी गुरुवार को प्रातः 11 बजे अवसंरचना वित्त निगम के प्रबन्ध निदेशक पलाश श्रीवास्तव करेंगे।

समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि कार्य के शुभारम्भ कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, हाथोड़ी ग्राम पंचायत के प्रशासक फतेह सिंह और वैर के तहसीलदार व विकास अधिकारी विशिष्ठ अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे। जीर्णोद्धार के बाद यह बावड़ी अपने प्राचीन वैभव को प्राप्त कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................