संगम विश्वविद्यालय में पुस्तकालय प्रबंधन पर आमुखीकरण कार्यशाला का समापन

Jan 30, 2026 - 02:01
 0
संगम विश्वविद्यालय में पुस्तकालय प्रबंधन पर आमुखीकरण कार्यशाला का समापन

भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा, पुस्तकालय संसाधनों का डिजिटाईजेशन होने तथा संचार तकनीक के माध्यम से इनकी आसान उपलब्धता से पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि इस नवीन चुनौती के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के नवीन अवसर उपलब्ध हुए है!जिनमें युवाओं के सुनहरे  भविष्य की अपार संभावनाएं है। यह विचार संगम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा- आलोक कुमार ने दो दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला के समापन सत्र में आज 29 जनवरी को मुख्य अतिथि उद्बोधन में व्यक्त किये। अधिष्ठाता प्रो. राजीव मेहता ने कहा कि पुस्तकालय विश्वविद्यालय का हृदय स्थल होता है जो कि सभी विषयों में ज्ञान रक्त प्रवाहित करता है। इसका स्वस्थ रहना संस्थान की श्रेष्ठता के लिए आवश्यक है। विशिष्ठ अतिथि पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र के तकनीकी आधारित नवाचारों को प्राथमिकता से अपनाने पर बल दिया। मुख्य वक्ता डा.विजेन्द्र कुमार,असिस्टेंट प्रोफेसर, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने कहा कि पुस्तकालय क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। विशिष्ठ अतिथि डा.अमित जैन डिप्टी डायरेक्टर एडमिशन ने कहा कि संगम विश्वविद्यालय के विद्याथियों की व्यावसायिक क्षेत्र में बढ़ती मांग एवं नियुक्तियों को देखते हुए यहां की प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। संचालन पूर्णिमा पारीक ने किया तथा धन्यवाद युवराज भट्ट ने दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है