खेरली में एनसीआर रेल यात्री समिति की विभिन्न प्रस्तावों को लेकर बैठक हुई संपन्न
खेरली (दिनेश लेखी)। कस्बे के गौरव पैलेस में गुरूवार को एनसीआर रेल यात्री समिति खेरली की बैठक समिति अध्यक्ष लख्मीचंद कंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
समिति के महामंत्री धर्म सिंह मीणा ने बताया कि बैठक में निम्न प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम एनसीआर रेल यात्री समिति द्वारा गत महीना में पत्र व्यवहार किए उनके बारे में विस्तार से समिति के उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक में निम्न प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें हिंडौन फाटक संख्या 68 का कार्य शुरू करवाने के लिए अधिकारियों से मिलने के लिए प्रस्ताव पास किया गया।, गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 12547/48 साबरमती अहमदाबाद से ग्वालियर के ठहराव हेतु पत्र लिखने का प्रस्ताव लिया गया एवं गाड़ी संख्या 12307/08 जोधपुर हावड़ा जोधपुर हावड़ा एवं गाड़ी संख्या 12987/88 अजमेर सियालदह एवं गाड़ी संख्या 19623/24 अमृत भारत का रेलवे स्टेशन खेरली पर ठहराव कराने का प्रस्ताव लेकर उच्च अधिकारियों से मिलने का प्रस्ताव लिया गया।
वही आगरा कैंट से जैसलमेर के लिए सीधी गाड़ी संचालन हेतु पत्र लिखने का निर्णय लिया गया एवं 31 जनवरी से बरेली बांदीकुई गाड़ी का पुनः संचालन होने पर हर्ष जताया एवं अध्यक्ष लखमी चंद कंसल व महामंत्री धर्म सिंह मीणा के नेतृत्व में ड्राइवर व गार्ड एवं स्टेशन अधीक्षक का साफा बंधन कर स्वागत करने का प्रस्ताव लिया।
इस मौके पर महेश चंद मौर्य, रामावतार खंडेलवाल, मनोहर लाल गुप्ता, धीरज जैन, प्रदीप अवस्थी, महेश चंद गुप्ता, मान प्रकाश जिंदल, मोहन सिंह नरूका, बनेसिंह मीणा, ललित जैन, गुड्डू जैन, अनिल जैन आदि मौजूद थे।

