कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित, मैराथन धावक मोहित सिंह हाड़ा ने 26 घंटे की निरंतर दौड़ से रचा इतिहास

Jan 31, 2026 - 11:06
 0
कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित, मैराथन धावक मोहित सिंह हाड़ा ने 26 घंटे की निरंतर दौड़ से रचा इतिहास

बारां जिले के प्रतिभावान मैराथन धावक मोहित सिंह हाड़ा ने 26 घंटे तक निरंतर दौड़ लगाकर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराते हुए इतिहास रचा। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बारां जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। मोहित सिंह हाड़ा की इस अभूतपूर्व सफलता पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बारां द्वारा उन्हें सम्मान पत्र, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान ने भी मोहित की इस सफलता को सराहते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां जिले में खेल संस्कृति को सशक्त करेंगी और युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य करेंगी, यह उपलब्धि न केवल बारां बल्कि पूरे राजस्थान के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी ,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शाहिद कुंडी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, प्रदेश सचिव कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ सत्येंद्र कुमार गोयल, सदस्य काँग्रेस खेल प्रकोष्ठ महेंद्र कुमार योगी,खेमराज सिंह रहलाइ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................