संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण, उनके विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
अंता बारां, (शफीक मंसूरी ) जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा आज भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सर्किल, बारां पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांगे्रस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध रही है।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज में समानता और भाईचारे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर देश में समावेशी विकास, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया, नगर अध्यक्ष प्रषान्त भारद्वाज, सेवादल के प्रदेष सचिव अषरफ देषवाली, सेवादल जिलाध्यक्ष षिवषंकर यादव, षिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मचन्द जैन, सूरजमल बैरवा पीटीआई, रविशंकर वर्मा, हेमराज बैरवा, विरेन्द्र शान्त, रितेष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।


