स्वच्छता और पर्यावरण पर हुआ विशेष सेमिनार का आयोजन, युवाओं ने सड़क सुरक्षा पर बनाए पोस्टर

Jan 31, 2026 - 11:11
 0
स्वच्छता और पर्यावरण पर हुआ विशेष सेमिनार का आयोजन, युवाओं ने सड़क सुरक्षा पर बनाए पोस्टर

खैरथल (हीरालाल भूरानी) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रति माह आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष सेमिनार का आयोजन  किया गया। इस सेमिनार  के  अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में मोतीलाल, कनिष्ठ अभियंता नगरपरिषद खैरथल ने स्वच्छता और पर्यावरण विषय के बारे में जानकारी देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, उनकी देखभाल करने के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।  
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता निर्माण कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने आस पास के क्षेत्र को सुन्दर एवं सुरम्य बनाने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए उसके महत्व को समझाया। सेमिनार  का  संचालन राजवीर  सिंह मीणा  ने किया।
इसी के साथ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला नीति के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में सड़क सुरक्षा के विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारती प्रथम, मनीषा द्वितीय एवं मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के  दौरान संकाय सदस्य डॉ. दीपक कुमार, डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा और स्टाफ सदस्य प्रभुदयाल, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह और सौम्या बारेठ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................