वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

Jan 31, 2026 - 11:31
 0
वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित

सिरोही (रमेश सुथार) सिरोही जिले के ग्राम वराडा में श्री सोमनाथ महादेव का वार्षिकोत्सव मेला 31 जनवरी को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया तथा भगवान महादेव की लिंगाकार को आकर्षक सजावट से सुशोभित किया गया। मेले का आयोजन लाभार्थी चौहान सदवानसिंहजी दाता  परिवार, वराडा की ओर से किया गया। शनिवार प्रातः विधिविधान से मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा डीजे व ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में मंगल गीत गाती महिलाओं की टोली तथा डीजे की धुन पर नृत्य करते युवा श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................