तखतगढ़ टास्कावा वास गणेशजी मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर चढ़ाई गई अमर ध्वजा
तखतगढ़ (बरकत खान) आज दिनांक 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे टास्कावा वास स्थित गणेशजी मंदिर पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी अमर ध्वजा के लाभार्थी प्रभु राम राठौड़ के परिवार तरुण कुमार, ललित कुमार, राकेश कुमार,एवं राठौड़ परिवार सहित मंदिर में आरती,पूजा अर्चना,और ढोल नगाड़ों के साथ शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।आम जन ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,बड़ी उत्सुकता के साथ कस्बे के बुजुर्ग जन महिलाए और बच्चों ने इस अवसर का नाचने का लुत्फ उठाया ।ढोल थाली पर नाचने का भी आनंद लिया गया। मंदिर ध्वजा पूजा का प्रसाद वितरण कर अवसर का समापन हुआ


