राजेश पायलट किसान संगठन के द्वारा प्रताप सिंह डीग जिलाअध्यक्ष पद पर नियुक्त

Feb 3, 2026 - 13:24
 0
राजेश पायलट किसान संगठन के द्वारा प्रताप सिंह डीग जिलाअध्यक्ष पद पर नियुक्त

 भरतपुर/डीग। नगर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल): राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिन पायलट के निर्देश व अनुमोदन एवं अनुशंसा पर चौधरी रामकेश दिवाकर , संगठन अध्यक्ष  राजेश पायलट किसान संगठन के द्वारा विधानसभा नगर के गांव नौगावा निवासी प्रताप सिंह नौगावा को डीग जिले का जिलाअध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।प्रताप सिंह नौगावा को यह नियुक्ति उनकी किसान हितकारी सोच और कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति पूर्ण आस्था ,कर्तव्य निष्ठा एवं पार्टी के प्रति पूर्ण ईमानदारी से की गई मेहनत के लिए की गई है। प्रताप सिंह नौगावा को राजेश पायलट किसान संगठन का जिला डीग का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिन पायलट साहब और संगठन अध्यक्ष, राजेश पायलट किसान संगठन चौधरी रामकेश दिवाकर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, भरतपुर डॉ.गोविंद शर्मा,नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुगड़ सिंह, प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग, राजस्थान एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा,शहर कांग्रेस,महासचिव शुभम बंसल, सुभान खान एवं राकेश समाजसेवी युवा अध्यक्ष, रामस्वरूप प्रभाती, प्रधान प्रतिनिधि कासिम खान,रामफल सेनी सेमली, करतार सिंह एडवोकेट, ओमप्रकाश जाटव, पूर्व पार्षद,मीडिया प्रभारी शहर कांग्रेस कमेटी सुनील सैनी आदि के द्वारा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा,साफा और मिठाई खिलाकर आनंद भवन, नगर पर स्वागत किया गया। प्रताप सिंह नौगावा को राजेश पायलट किसान संगठन का डीग जिले का जिलाअध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिन पायलट साहब और संगठन अध्यक्ष चौधरी रामकेश दिवंकर का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए  सौंपी हुई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं पूरी ईमानदारी से निभाने का वायदा किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................