चोरो के होंसले बुलंद घर से उठा ले गये पानी का टैंकर सहित टैक्टर
राजगढ (अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड के ठेकडीन गांव से चोर रात्रि को टैक्टर व पानी का टैंकर चुरा ले गये! बलराम मीणा निवासी बाढ बहडको रैणी ने बताया कि जगफुल मीणा पुत्र अमीचंद मीणा रामपूरा मालाखेड़ा का Rj 02 RF 7548, माडल MF 241 DI टैक्टर था जिसको में चलाता था और ठेकडीन में मेरे जीजा बल्लूराम के घर रहता ठेकडीन से राजगढ के आसपास क्षेत्र आमकीवाल शेढ मोहल्ला बल्लूपूरा कलेशान ठेकडीन नांगल आदि गांवों में पानी की सप्लाई करता था!
प्रतिदिन की भांति 23 जुलाई को भी पानी की सप्लाई दैकर आया और श्याम को मेरे जीजा के मकान के पास खडा किया! रात्रि 10 बजे तक मैंने वहीं खडा देखा फिर मैं सो गया! मैंने सुबह पांच बजे उठकर देखा तो ट्रेक्टर टैंकर नहीं था। पहले मैंने इधर उधर देखा फिर पडोसीयो को और परिवार वालों को बताया उसके बाद एक दो घंटे इधर उधर देखा मगर टैंकर सहित टैक्टर नहीं मिला तो सात बजे अलवर पुलिस व्हाट्सएप कंट्रोल रूम को नाकाबंदी के लिए अवगत कराया व 112 पर कंप्लेंट दर्ज कराई उसके बाद पुलिस थाना राजगढ में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा!
चोरो के इतने होंसले बुलंद हो रहे हैं जो घर आंगन से इतनी बड़ी मशीन चोरी कर ले गये! पुलिस का कोई खोफ नहीं या फिर पुलिस गस्त नहीं करतीं यह एक सोचनिय बात है ?