गोविंदगढ़ में झाड़ियों में पॉलीथिन मिला मृत भ्रूण: शॉल और सलवार से ढका हुआ था, खेत से लौट रहे किसान ने पड़ा देखा
अलवर के गोविंदगढ़ में झाड़ियों में सात माह का मृत भ्रूण मिला है। भ्रूण सफेद पॉलीथिन में शॉल और सलवार में लिपटा हुआ था। मामला गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सीकरी-गोविंदगढ़ मार्ग पर बारोली के पास रविवार सवेरे करीब 7ः30 बजे का है।
सड़क किनारे पड़ी थी पोटली स्थानीय निवासी साजिद खान ने बताया कि शनिवार देर शाम एक किसान ने सड़क पर कपड़े की एक पोटली पड़ी देखी थी। जिसे उसने किनारे कर दिया। रविवार सुबह जब वो खेत से वापस लौटा और शक होने पर पोटली को खोलकर देखा।
शॉल और सलवार में लिपटा था भ्रूण पोटली में एक सफेद पॉलीथिन के अंदर शॉल और सलवार में लिपटा हुआ सात माह का मृत भ्रूण था। ग्रामीणों ने तुरंत सुबह 7:30 बजे पुलिस को सूचना दी और करीब एक घंटे तक मौके पर पहरा दिया। ताकि कोई आवारा जानवर या कुत्ता उस मासूम के शरीर को नुकसान न पहुंचा सके।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही करीब 8:30 बजे गोविन्दगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गोविंदगढ़ सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया ASI तेजराम ने बताया कि मृत भ्रूण लगभग सात माह की लड़की का है। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।


