स्वर्ण पदक विजेता टीम,ऑफिशियल, द्रोणाचार्य के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षक का मंत्री संजय शर्मा द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान

Feb 8, 2026 - 13:28
 0
स्वर्ण पदक विजेता टीम,ऑफिशियल, द्रोणाचार्य के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षक का मंत्री संजय शर्मा द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) संयुक्त शिक्षा परिवार की ओर से रविवार को शहर के नया बस स्थित बीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में राजस्थान को प्रथम बार 69 वर्षों में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली टीम, ऑफिशल, गुरु द्रोणाचार्य के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉक्टर दीपिका अरोड़ा का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया इस समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि पं धर्मवीर शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील बिलखा निदेशक बीएल पब्लिक स्कूल एवं कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट विक्रम चौधरी महेंद्र चौधरी सहसंयोजक एडवोकेट अंजना तिवारी व राजेश चंदेला रहे।
कार्यक्रम के संयोजक लोकेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान टीम के दक्ष ऑफिशियल चंद्रवीर सिंह, गोपीचंद, राज कपूर ओझा,व छात्रा उन्नति सिंह (कैप्टन), ईशी त्रिवेदी (वाइस कैप्टन), ममता, कृति कंवर, कोमल राठौर, कल्पना शेखावत, सिमरन परवीन, जयश्री मंत्री द्वारा सम्मान किया गया। 
इस सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली के प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी व समस्त स्टाफ व विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जाडला ,तारा सैनी ,आशा सुमन,सुनील जैन, बिशन कालरा धनेश मीणा, हमेंद्र जैन,प्रधानाचार्य राजेश मुखिया ,सुरेश तनेजा ,गीता ठाकुर, जगजीत कौर, लीना मीना ,कविता यादव व रजनीश बंगा उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................