अलावड़ा में हुए हिंदू सम्मलेन से पूर्व डीजे की धुन पर निकाली गई कलश शोभायात्रा

Feb 8, 2026 - 13:38
 0
अलावड़ा में हुए हिंदू सम्मलेन से पूर्व डीजे की धुन पर निकाली गई कलश शोभायात्रा

 शोभायात्रा के दौरान ''ऊंच नीच की छोड़ो लडाई हम सब हिंदू भाई भाई'' के लगे नारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा 

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावड़ा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर अलावड़ा मंडल क्षेत्र के कस्बा अलावडा़, नंगली, चौमा ,माणकी, गुर्जरपुर, मांदला खुर्द, मांदला कलां के विभिन्न जातियों के हिंदू समाज का कस्बा अलावड़ा के पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के खेल मैदान पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मेलन से पूर्व कस्बे के रामलीला मैदान शिव मंदिर से मैन बाजार ,बस स्टैंड होते हुए खेल मैदान तक ध्वज एवं कलश शौभायात्रा निकाली गई और खेल मैदान पर हिंदू सभा का आयोजन हुआ । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलावडा चौकी पुलिस मौजूद रही।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारकर रोहित, खंड विस्तारक नरेंद्र और वृंदावन के संत रामेश्वर त्यागी एवं साध्वी प्रिया किशोरी ने हिंदू समाज को  जाति पाति ,ऊंच नीच छुआछूत को छोड़ कर हिंदूओं से संगठित होने का आह्वान किया, साथ ही अपनी सनातन धर्म संस्कृति को अपनाने और समझने के बारे में कहा। आज के समय में कंही बाढ़ भूस्खलन तो कंही तापमान वृद्धि से आगजनी बढ रही हैं।और कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए। जिस प्रकार हम अपने बच्चों और परिवार के बारे में सोचते हुए सजग रहते हैं उसी प्रकार हमें अपने क्षेत्र प्रदेश और देश हित के लिए भी सजग रहने का आह्वान किया।
जिला प्रचारक रोहित ने कहा कि सर्व हिन्दू समाज भाई भाई है और हिंदू धर्म ही इकलौता धर्म है जो धरती माता को मां मान कर पूजता है साथ ही सभी से अनुरोध किया कि सभी हिन्दू समाज एक बंधन में बंध कर एकता से देश धर्म और पर्यावरण के लिए कार्य करे ।

आयोजन समिति अध्यक्ष हुकम व अन्य वक्ताओं ने कहा जैसे सदियों पहले हमारे पूर्वज अनेकता में एकता का परिचय देते हुए अपने देश धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहते थे तब हमारा देश अखंड भारत और सोने को चिड़िया हुआ करता था लेकिन हमारे बीच वोट की राजनीति से आपस में मदभेद और जातिवाद के जहर घोलने से विदेशी ताकतों ने हमें तोड़ने के प्रयास किया, लेकिन हमारे पूर्वजों ने धर्म देश के प्रति अपने प्राणों को परवाह ना करते हुए हमेशा देश हित में कार्य किया । आज भी हमें संगठित हो कर कार्य करना होगा और हिंदू एकता पर बल देना होगा
इस हिंदू सम्मलेन में रोहित, हुक्म  जाटव, हुकम शर्मा, शशिकांत शर्मा, बलदेव जांगिड़,  योगेश कुमार, अभिषेक रावल, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच सतीश मेघवाल, चिम्मन लाल,सुखराम सिसोदिया मांदला, हरमिंदर सिंह, योगेश शर्मा, प्रहलाद जांगिड़, बुद्धसिंह सैनी, कपूर सैनी, नरेश सैनी, मुकेश सैनी नंगली, राजकुमार सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता और हिंदू मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................