ग्राम उत्थान शिविरों में अब तक 56 हजार 362 पात्रजनों को मिला लाभ; मौके पर ही करें लाभान्वित- जिला कलक्टर

Feb 9, 2026 - 13:08
 0
ग्राम उत्थान शिविरों में अब तक 56 हजार 362 पात्रजनों को मिला लाभ; मौके पर ही करें लाभान्वित- जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राज्य सरकार द्वारा किसानों, पशुपालकों एवं पात्रजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर बैठे प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर में रविवार तक 57 शिविरों में 56 हजार 362 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिले में 57 शिविर आयोजित किये जा चुके है, जिनमें 13 विभागों से संबंधित योजनाओं में पात्रजनों का चयन कर मौके पर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता के आधार पर मौके पर दस्तावेजों को तैयार करते हुए कार्य सम्पादित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा तारबंदी योजना में 8795, पाईपलाइन में 8300, फॉर्मपौंड योजना में 7633 आवेदन तैयार किये गये। शिविरों में फसल बीमा, समर्थन मूल्य व कृषि योजना की जानकारी दी गई, मृदा कार्ड वितरण 2959, मिनीकिट का सत्यापन 17876 तथा 4611 किसानों का बीज वितरण का सत्यापन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा फव्वारा संयंत्र, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पम्प व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सोलर पम्प के  163, पॉली हाउस के 96 आवेदन तैयार कराये गए। उन्होंने बताया कि कृषि विपणन द्वारा माईक्रो फूड़ प्रोसेसिंग के 235, मुख्यमंत्री कृषक सहायता के 7 एवं बस स्टैण्ड यात्राओं के लिए किसान विश्राम स्थल के 21 प्रस्ताव लिये गए। सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के 811 आवेदन प्राप्त किये। नवीन गोदाम के 10 आवेदन तैयार किये गए। डेयरी द्वारा सहकारी बैंक में 32 खाते खोले गए, 28 स्वयं सहायता समूह को ऋण आवेदन, सहकारिता सदस्यता के 2391, कस्टम हायरिंग सेंटर के 10 आवेदन तैयार किये जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शिविरों में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 6604 का पंजीयकरण, पशुओं को चिकित्सा 10627, पशुओ को प्रतिरोध टीकाकरण 2260, कृत्रिम गर्भाधान 271 पशुओं को लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 1238 को स्वामित्व कार्डों का वितरण किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी जी रामजी योजना, जल संसाधन विभाग के द्वारा वंदे गंगा संरक्षण अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया, नहरों की मरम्मत के लिए चिन्हिनीकरण किया गया। उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजना के 404 आवेदन तैयार करवाये गए। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के 417 पंजीकरण तथा राजस्व विभाग द्वारा भू-खसरों के विभाजन हेतु 89 आवेदन तथा फार्मर राजिस्ट्रीकरण में 440 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................