सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन

Feb 9, 2026 - 13:09
 0
सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर पर चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन समारोह उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा केे अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 
वॉलण्टियर्स को सम्बोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है तथा विकसित भारत 2047 हेतु आधुनिक तकनीकी से लैस युवाओं की मुख्य भूमिका रहेगी। भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए कृषि उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं का भविष्य उज्जवल है। कड़ी मेहनत और अनुशासन से युवा अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि कैम्प के समापन समारोह में वॉलण्टियर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जो कि राजस्थानी व बृज संस्कृति से ओतप्रोत थे।

एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि शिविर में वॉलण्टियर्स के कार्य प्रदर्शन के आधार पर मीतेश स्वर्णकार एवं निकिता बेनीवाल को प्रमाण पत्र एवं मोमेण्टो देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगताओं के एकल नृत्य में बुलकेश, समूह नृत्य में मोनिका यादव की टीम, गायन में मीतेश स्वर्णकार, कविता में निकिता बेनीवाल, भाषण में सचिन शर्मा व पोस्टर प्रतियोगिता में आलोक खटाना प्रथम रहे। समापन समारोह में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. एस.एल.यादव, डॉ. आकाश तंवर व डॉ. भानुप्रिया पंकज सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................