प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

मातौर रोड के ओम शांति भवन में हुआ समारोह

Nov 5, 2025 - 11:20
 0
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खैरथल शहर के मातोर रोड स्थित प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए और प्रसादी का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल विशेष परिक्रमा एवं साइलेंट मेडिटेशन सत्र से हुआ, जिसमें उपस्थित जनों ने ईश्वरीय शांति और आत्मबल का गहन अनुभव किया। स्थानीय शाखा प्रभारी गौरी दीदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के समापन अवसर पर अन्नकूट प्रसादी का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीत, नृत्य और नाट्य मंचन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। पूरा वातावरण भक्ति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
 दोपहर 12:15 बजे सभी आगंतुकों को स्नेहपूर्वक बैठक प्रसादी वितरित की गई, जिसमें शहर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महोत्सव के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारी परिवार के सभी सेवादारों और स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में "सर्वधर्म समभाव" और "विश्व शांति" का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................