कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण विषय पर वर्चुअल वेबिनार 6 मार्च को होगा आयोजित
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण विषय पर शुक्रवार 6 मार्च को प्रातः 10 बजे से वर्चुअल माध्यम से पोस्ट-बजट वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषित प्राथमिकताओं के कार्यान्वयन के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
केन्द्रीय सहकारिता विभाग के निदेशक कपिल मीना ने बताया कि वेबिनार के उद्घाटन सत्र को माननीय प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इसके पश्चात विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि हेतु एआई आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा, बागवानी विकास तथा कृषि और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलें शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पोस्ट-बजट वेबिनार के सभी आठ सत्रों के लिंक संलग्न प्रेषित किए जा रहे हैं। इनमें से पहला सत्र कृषि क्षेत्र के समग्र परिदृश्य पर केंद्रित होगा, जबकि शेष सत्र कृषि क्षेत्र के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित होंगे। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री का संबोधन प्रातः 10 बजे से सभी सत्रों के लिंक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बेबिनार में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी सदस्यों, किसानों और अन्य संबंधित हितधारकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु, अनुरोध किया है। बेबिनार में यूट्यूब लिंक https://youtube.com/@agrigoi?si=MreXgZRxejdxu4Vo के द्वारा जुड सकते हैं।