सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Mar 12, 2026 - 18:50
 0
सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले के कार्यालयों में रिक्त कुल 10 पदों पर सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संविदा पर नियुक्त के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने बताया कि जिले के कार्यालयों में 1-1 सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 10 पदों की 28 फरवरी 2027 तक अथवा नियमित कर्मचारी उपलब्ध होने तक जो भी पहले की शर्त पर संविदा नियुक्ति हेतु भरतपुर के स्थानीय सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विशिष्ठि लोक अभियोजक (अजा/अजजा) भरतपुर, विशिष्ठि लोक अभियोजक संख्या-1 भरतपुर, विशिष्ठि लोक अभियोजक संख्या-2 भरतपुर, अपर लोक अभियोजक (महिला उत्पीडन) भरतपुर, अपर लोक अभियोजक (सिविल) भरतपुर, अपर लोक अभियोजक संख्या-2 भरतपुर, अपर लोक अभियोजक संख्या-4 भरतपुर, अपर लोक अभियोजक संख्या-1 बयाना, अपर लोक अभियोजक संख्या-2 बयाना, अपर लोक अभियोजक वैर के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक सेवानिवृत कार्मिक अपने आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में 23 मार्च 2026 तक कलेक्ट्रेट भरतपुर के कमरा नम्बर 87 में प्रस्तुत कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................