खड़े खाली ट्रक में लगी आग हादसा टला

Nov 18, 2025 - 14:18
 0
खड़े खाली ट्रक में लगी आग हादसा टला

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) दिल्ली–मुम्बई एक्सप्रेसवे के चैनल नम्बर 144 पर मंगलवार की अल सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने देखते ही देखते ट्रक के पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

 गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक किशनगढ़ से कोटा की ओर जा रहा था और उस समय खाली खड़ा था। धुआं उठता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद रैणी पुलिस व एक्सप्रेसवे टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाते हुए ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................