विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम विकास अधिकारी गिरदावर पटवारी के साथ की मीटिंग दिए आवश्यक दिशा निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुआ उपखण्ड कार्यालय सभागार गुरुवार को महुआ तहसील के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों, गिरदावरों एवं पटवारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आमजन को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दर-दर भटकना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी पटवारी ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने कार्यालय, अटल सेवा/ज्ञान केंद्र पर नियमित रूप से बैठकर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
राजस्व से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही अनिवार्य है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या आमजन को अनावश्यक परेशान करने की शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है—सरकारी व्यवस्था आमजन के लिए है, इसलिए हर पात्र व्यक्ति का कार्य समय पर और बिना किसी परेशानी के होना चाहिए। जनसेवा में किसी भी प्रकार की ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मनीषा रेशम , तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा एवं विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा सहित पटवारी गिरदावल ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।