वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 विशेष रेलगाड़ी 16 मार्च को अजमेर से होगी रवाना

Mar 13, 2026 - 18:26
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025  विशेष रेलगाड़ी 16 मार्च को अजमेर से होगी रवाना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी मदार (अजमेर) से कोलकत्ता-गंगासागर वाया खातीपुरा (जयपुर)-भरतपुर के लिए 16 मार्च सोमवार को दोपहर 3ः40 बजे मदर (अजमेर) रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस विशेष रेलगाड़ी में कुल 970 तीर्थयात्री यात्रा करेंगे।
सहायक आयुक्त मुकेश कुमार मीना ने बताया कि यात्रा के लिए मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन से अजमेर संभाग के 320 यात्री, खातीपुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन से जयपुर संभाग के 450 यात्री तथा भरतपुर रेलवे स्टेशन से धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों के 200 यात्री ट्रेन में सवार होंगे। सभी यात्रियों को समय पर संबंधित रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जा सकें।
सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अजमेर संभाग के यात्रियों को मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे, जयपुर संभाग के यात्रियों को खातीपुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे तथा धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर जिलों के यात्रियों को भरतपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे रिपोर्ट करना होगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों की देखरेख के लिए एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी, अनुरक्षक तथा चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारी भी साथ रहेंगे, जो यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।
ये लाने होगें दस्तावेज-
उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा चयनित तीर्थयात्रियों को दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचना दी जा रही है। यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार/आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री जैसे आवश्यक दवाइयां, व्यक्तिगत आवश्यकता की वस्तुएं और कपड़े भी साथ लाने होंगे।
इस विशेष ट्रेन में 7 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जाएंगी। यात्रियों के लिए यह तीर्थ यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................