राजस्थान दिवस समारोह 2026, एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी 17 से 19 मार्च तक

Mar 16, 2026 - 19:15
 0
राजस्थान दिवस समारोह 2026, एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी 17 से 19 मार्च तक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सीएम गुप्ता ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 17 से 19 मार्च तक विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रातः प्रदर्शनी के तहत जिले से एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत चयनित कृषि आधारित उत्पादों की स्टॉल लगाई जायेगी। जिनमें खाद्य तेल, शहद, अचार-मुरब्बा इत्यादि के साथ-साथ हस्तशिल्प से संबंधित लगभग 20 स्टॉल लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजन प्रदर्शनी में पहुंचकर जिले के एमएसएमई आर्टीजन्स को प्रोत्साहित कर उनके संवर्द्धन में भागीदार बनें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................