जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Mar 16, 2026 - 19:13
 0
जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ाव रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेणेश्वर धाम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के कल्याण तथा उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जनजातीय क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से 1,902 करोड़ से अधिक रूपये की लागत के 326 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बालिकाओं को स्कूटी वितरित की। साथ ही ‘लखपति दीदियों’ को चेक एवं टैबलेट प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, अधीक्षण अभियंता नरेंद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के राजेश कुमार, उप रजिस्ट्रार सहकारिता शचींद्र चतुर्वेदी, डीटीओ अभय मुदगल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश कुमार तथा डीईओ सुरेंद्र गोपालियां, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता श्याम सुन्दर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................