भेरुजी का विशाल मेला व कुश्ती दंगल के साथ भंडारा 23 मार्च को
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी ग्राम पंचायत पाटन के ठेकडा पर आगामी 23 मार्च, सोमवार को श्री श्री 1008 श्री भैरु जी महाराज के सानिध्य में विशाल मेला, कुश्ती दंगल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
संजय शर्मा ने बताया कि इस इस अवसर पर आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल में पहलवानों के लिए 101 रुपये से लेकर 71,000 रुपये तक की भारी भरकम इनामी राशि रखी गई है।
क्षेत्र की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशाल ग्रामवासियों और भक्तगणों द्वारा आयोजित इस धार्मिक उत्सव को लेकर पाटन, ओडपुर, बिलेटा, राजपुर छोटा, आदुका, मानुका, पुनदरा, गांबडी, पाटन बास क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुँचने की अपील की है।
मेले मे दंगल का भी आयोजन होगा, जिसमें दूर-दराज से कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। समस्त प्रसादी ग्रहण करने और लोक संस्कृति के इस महाकुंभ का साक्षी बनने की अपील की है।