केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ मे ही खुले--- एडवोकेट मनोज बोहरा
राजगढ़(अलवर ) अनिल गुप्ता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक का.मनोज बोहरा एडवोकेट एंव मोहन लाल शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ क्षेत्र में ही खोलने की मांग की है।
संयुक्त बयान में बताया कि राजगढ़ अलवर जिले की राजधानी के रूप में पहचाना जाता हैं, राजगढ़ विकास के रूप में पिछड़ रहा है, ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा राजगढ़ के गोविन्दपुरा मे केन्द्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते हुए इसे रैणी उपखंड क्षेत्र के दलालपुरा गांव में बनाने का निर्णय किया जा रहा है।यह राजगढ़ के नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ विकास को अवरुद्ध करेगा। बल्कि यहाँ के छात्रों को अच्छी शिक्षा से वंचित होना पडेगा।केन्द्रीय विद्यालय का स्थानांतरण रैणी मे होने से राजगढ़ निवासियों के साथ एक तरह से खाने की परोसी गई थाली को खींच लेने के समान हैं।
राजगढ़ विद्यालय को रैणी लेजाने वाली राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यवाही करने वालों से पार्टी आग्रह करती हैं कि स्वीकृत विद्यालय को राजगढ़ ही रहने दिया जावे, और रैणी के लिए माह फरवरी के केन्द्रीय बजट में स्वीकृत कराई जावे।इस ओर सकारात्मक प्रयास से रैणी एवं राजगढ़ की जनता को लाभ होगा ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत विद्यालय राजगढ़ मे ही शीघ्र निर्माण की मांग की है।