चारभुजा नाथ कि झांकी सजा छप्पन भोग अर्पित किया
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) श्री राम मॉर्निंग क्लब भीलवाड़ा के तत्वाधान श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के बडा मंदिर में रविवार चैत्र शुक्ल चतुर्थी एवं विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर चारभुजा नाथ कि झांकी सजाकर छप्पन भोग अर्पित किया, इससे पूर्व चारभुजा नाथ के प्रात 6 बजे विधि विधान पूर्वक दुग्ध अभिषेक किया गया,भजन गंगा मे गायिका मधु काबरा द्वारा चारभुजा के भजन की स्वर लहरिया बिखेरी
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम मॉर्निंग क्लब भीलवाड़ा के मित्रगणो में अनिल डाड , सुनील काबरा ,ओम बिड़ला, रामेश्वर शर्मा, बाल कृष्ण मूंदड़ा ,राधेश्याम अजमेरा, डॉ एस एन जागेटिया, कमलेश लढ्ड़ा की ओर से चारभुजा नाथ के विविध आयोजन रखे गए हैं 11:15 बजे बेन्ड बाजे , मंदसौरी ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर ट्रस्ट के सरक्षक उदयलाल समदानी रामेश्वर तोषनीवाल, अध्यक्ष चंद्र सिंह तोषनीवाल ,मंत्री प्रहलाद भदादा ,बालमुकुंद राठी सत्यनारायण सोमानी ,बद्रीलाल डाड,रमेश जागेटिया, सत्यनारायण तोतला आदि की उपस्थिति में मखमल की लाल रंग की ध्वजा अर्पण की गई, पूरे निज मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, सतरंगी गुब्बारो का डेकोरेशन किया गया भजन गंगा एवं चारभुजा नाथ के 56 भोग झांकी दर्शन के बाद 12:15 बजे महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया