पीएम श्री स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

Apr 2, 2026 - 18:40
Apr 2, 2026 - 18:43
 0
पीएम श्री स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

सकट (अलवर ) सकट कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 वीं व 12 वीं का बोर्ड परीक्षा में कला वर्ग, विज्ञान वर्ग एवं कृषि संकाय में शत प्रतिशत व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी के मुख्य आतिथ्य किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, मुरारी लाल जैमन व गोपी किशन कोली रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने की। समारोह में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 36 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय स्टाफ एवं टॉपर विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को लेकर अत्यंत उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए। विद्यालय प्रशासन द्वारा टॉपर विद्यार्थियों को माल्यार्पण, साफा पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य पूरण चंद मीना ने कहा कि यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, दृढ़ लगन, अभिभावकों के सतत सहयोग एवं विद्यालय स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिसमें  विज्ञान संकाय में टॉपर रही रेखा सैनी 90% शिवानी सैनी 89. 20% पायल कुमारी मीणा 85.60% व कला संकाय में टॉपर रही सपना कुमारी सैनी 92.80% रवीना सैनी 90.80% रचना सैनी 88. 6% काजल मीणा 87. 20% निशा कुमारी प्रजापत 87% संतोष प्रजापत 87. 60% व कृषि संकाय में टॉपर पायल रही कुमारी मीणा 85.60% सहित सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय विद्यालयों में कराएं, क्योंकि राजकीय विद्यालय भी निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। मंच संचालन व्याख्याता श्रीकृष्ण मीना ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। इस मौके पर विधालय के व्याख्याता पीड़ी मीना, सोनम यादव, अंशू गुर्जर, गुड्डी देवी गुर्जर, मुकेश पांचाल, राधेश्याम सैनी, रामकेश मीणा, हरिराम मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................