हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में दर्शनो को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूल बंगला झांकी सजाई
सकट.(अलवर) सकट कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम राम व श्याम वीर हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेक मन्नत मांगी। इस मौके पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ के आयोजन के साथ ही महाशिव रूद्राभिषेक व हवन पूजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में विराजित वीर हनुमान जी, राम एवं श्याम दरबार, गिरिराज धरण, द्वारकाधीश एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं की सुगंधि फूलों से मनमोहक झांकी सजाई गई और श्रद्धालु को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गिरिराज माणक बोहरा, उमाशंकर महरवाल, कमल सेठी, रामकेश मीणा, ओमप्रकाश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
