नांगल क्रशर जॉन में क्रशर मालिक की लापरवाही से लोडर चालक की  मौत,मंगलवार को अलसुबह की घटना घंटो चीखता रहा दबा चालक ,मौत

नांगल क्रशर जॉन में क्रशर मालिक की लापरवाही से लोडर चालक की  मौत,मंगलवार को अलसुबह की घटना घंटो चीखता रहा दबा चालक ,क्रशर पर असुरक्षित स्थान  पर लोडर  संचालित करते समय लोडर पलटा, चालक की दबने से मौत,मृतक हरियाणा के पलवल का रहने वाला

Feb 28, 2024 - 11:44
Feb 28, 2024 - 14:22
 0
नांगल क्रशर जॉन में क्रशर मालिक की लापरवाही से लोडर चालक की  मौत,मंगलवार को अलसुबह की घटना घंटो चीखता रहा दबा चालक ,मौत
 पहाडी के नांगल क्रशर पर गहरे गढढे में पलटा लोडर दबे श्रमिक की मौत


पहाड़ी(डीग)नंागल क्रशर जॉन में आर क़े क्रशर प्लांट पर मंगलवार को अलसुबह लोडर चालक पत्थर हटाते समय लोडर पलटने से  नीचे दब गया। घंटो घायल अवस्था में चालक चीखता रहा। लेकिन कोई बचाने नही आया।जिससे उसकी मोैत हो गई है।पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौप दिया है।
 नागल क्रशर जॉन में संचालित आर.के प्लांट पर हरियाणा के पलवल के उटावड निवासी देवी सिह २२वर्ष लोडर मशीन पर चालक (श्रमिक) का कार्य करता था। सोमवार रात से क्रशर पर मशीन के समीप पडे पत्थरो का हटा रहा था। असुरिक्षत स्थान पर लोडर चलते समय करीब २५ फुट गहरे गढढे में लोडर  गिरकर पलट गया जिसमें देवीसिह दब गया। चीख पुकार सुनकर क्रशर पर कोई  उसे बचाने नही आया। जिसने तडफ तडफ कर मौके पर दम तोड दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी मे रखवाने के बाद मृतक पक्ष के परिजनो ने क्रशर संचालक से साठगांठ कर पुलिस मे मर्ग मे मामला दर्ज करा दिया। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौप दिया हेै।
ये कराई मर्ग रिर्पोट
मृतक देवीसिह के भाई रूपसिह पुत्र मदनलाल कोली निवासी उटावड ने दर्ज रिर्पोट मे बताया हैकी उसका भाई देवी सिह नांगल में आर.के प्लांट पर काम करताथा। जिसकी रात्रि समय करीब ४ बजे एक दुर्घटना में मोत हो गई है। जिसके शरीर मे चोटे आई है। अपने भाई का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराना चहाते है।
खनन जॉन में मौत का होता है सौदा-
खान दबने व डम्फर,मशीन से कुचलने,दबने के बाद श्रमिको की मौत का सौदा करने का खेल शुरू होता है।खनन करोबारी पुलिस के रसूखात से मौत का सौदा कर मामले को रफा दफा कर रहे है। लेकिन इस मामले में सम्बधिंत विभाग कोई कार्रवाही नही करता है। जिससे खनन माफियाओ के हौसले बुलंद है।एक लाख से लेकर दस लाख तक का सोैदा होने के बाद पुलिस भी अपने रसूखात को बखूबी अंजाम देती है।क्योकि मृत  परिजनो को कार्रवाही के लिए कोई सबूत गवाह नही मिल पाते है। इसलिए व ठेकेदार, पुलिस के दबाब मेमामले को दुर्घटना का रूप दे देते है। पीडित पक्ष असहाय होने के कारण न्याय की मांग नही कर पाते है।
 मजदूरो का कोई रिर्काड नही
क्रशर व खनन जॉन मे काम करने वाले मजदूर विहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि स्थानो से ठेकेदारो द्वारा यहॉ लाऐ जाते है जिनमे महिला व नावालिग बच्चे भी शामिल होते है।जिनका प्रशासन के पास कोई रिर्काड नही होता है। संचालक फर्जी श्रमिको के नाम अपने करोबार मे दर्शा कर खाना पूर्ति करके रखते है। यह सब खेल स्थानिय प्रशासन की मिली भगत से चलता है।खनन का कार्य करते समय मजदूरो प सुरक्षा कबच भी नही होते है ना क्रशर, खान संचालक सुरक्षा के उपाय करके रखता है।
रसूखात के दम पर बचाऐ जाते हेै संचालक
 स्थानिय प्रशासन से लेकर राजनेताओं के खनन व क्रशर संचालक को निजि रसूखात व सांठगांठ के खेल के कारण  संचालक  सुरक्षित बच जाते है। गरीब मजदूर को कोई न्याया नही दिलाता जो बे मौत मर जाते है।इसी कारण से आज कल प्लांट  रात दिन सचालित किये जा रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

भगवानदास पहाड़ी ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ