अमर सिंह राठौड़ नाटक मंचन देखने उमड़ी श्रोताओं की भीड़

Apr 3, 2026 - 18:41
 0
अमर सिंह राठौड़ नाटक मंचन देखने उमड़ी श्रोताओं की भीड़

सकट क्षेत्र के बीधोता गांव की अरावली पर्वतमालाओ की गोद में स्थित चामुंडा माता मंदिर पर  एक दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित हुआ। सरपंच कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि चामुंडा माता के मेले में कुश्ती दंगल, भंडारा एवं अमर सिंह राठौड़ नाटक मंचन हुआ। उन्होंने बताया कि मेले में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की और मेले में लगी ख़ान पान श्रृंगार व घरेलू सामान की दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की मेले में माता के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं ने चामुंडा माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और माता के मंदिर में परिक्रमा लगाकर माता की प्रतिमा के समकक्ष मत्था टेक मन्नत मांगी। मेले मे देर शाम को कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ।

कुश्ती दंगल को देखने के लिए बीधोता गांव सहित आस पास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोग कुश्ती दंगल का मुकाबला देखने के लिए घंटों तक घेरा बनाकर खड़े रहे। कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेच लगाए। कुश्ती दंगल को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ घंटों तक जमा रही। कुश्ती दंगल में भाग लेने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर दराज के क्षेत्रों से भी पहलवान पहुंचे। विजेता पहलवानों को नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। अमर सिंह राठौड़ नाटक मंचन देखने उमड़ी श्रोताओं की भीड़: चामुंडा माता के मेले को लेकर बीधोता गांव के मुख्य बस स्टैंड पर रात्रि में बृज नौटंकी कला केंद्र मथुरा के कलाकारों के द्वारा   अमर सिंह राठौड़ नाटक मंचन किया गया। नाटक मंचन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................