यूजीसी कानून वापस लेने को लेकर जूलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी कस्बे में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर कस्बे में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। रविवार की रात्रि को स्वर्ण समाज एवं विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में केंडल मार्च निकाला गया, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे कस्बे में निकाला गया।
केंडल मार्च में यूजीसी कानून वापस लो” के नारे लगाए गए। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि स्वर्ण समाज के छात्रों के हितों के विपरीत यूजीसी कानून को तुरंत वापस लिया जाए।