माता मंदिर में जागरण में बही भजनो की बहार
सकट (अलवर ) स्थित चौथ माता मंदिर पर माता के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान चौथ माता, संतोषी माता, शिवजी, हनुमान जी व भैरव बाबा की प्रतिमा की फूल बंगला झांकी सजाई गई। जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ गणपत महाराज तुम्हारा क्या कहना, , गणेश वंदना व माता की भेंट मेरी अंबे जगदंबे भवानी सुनाकर किया गया।
जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं ने चौथ माता मंदिर में अपनी हाजरी लगाकर मत्था टेक मन्नत मांगी। गायकों ने माता का भजन मेरे सिर पर रख दो मैया अपने यह दोनों हाथ देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, श्याम बाबा का भजन मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने सहित हनुमान जी का भजन थारी जय हो पवन कुमार,
खाटू जी को टिकट कटा दे म्हारा बालम मैं तो बैठे रेल में जाऊंगी, म्हारा श्याम धणी के व माता का भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, ले लो शरण में मैया दुनिया से हम हारे के सहित भैरू बाबा का भजन मतवालों भैरू , बैठी बैठी विकट पहाड़ों में मेरी जय जगदंबे मैया व मेरा दिल यह पुकारे आजा अंखियों की प्यास बुझा जा व हनुमान जी का भजन बता दे हनुमान लंका कैसे जली, माता का भजन पूजा की थाली सजा रखी है मां तेरी ज्योत जला रखी है वह शिव जी का भजन शिव नाम से है जगत में उजाला सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण के दौरान चौथ माता मंदिर में माता की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। जागरण का समापन के बाद श्रद्धालुओं को माता को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया जागरण में सकट, नारायणपुर जोनेटा, मंडावरी, नाथलवाडा, बीधोता, राजपुर बड़ा सहित अन्य गांवों के क्षॄदालु एवं मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर मौजूद थे।

